वरिष्ठ स्वयं सेवक अशोक सिंघल का स्वागत
जयपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक एवं पूर्व प्रचारक रहे धौलपुर निवासी अशोक सिंघल का जयपुर के पिंक सिटी प्रेस क्लब में यूनाइटेड इंडिया जर्नलिस्ट सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष उमेन्द्र दाधीच ने स्वागत कर प्रचारक के नाते उनके द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की चर्चा की। सिंघल वर्ष 1981,82 के दौरान अलवर जिले के राजगढ़ में संघ विस्तार योजना के तहत प्रचारक के रूप में कार्य कर चुके है। उस दौरान राजगढ़ क्षेत्र में 30 से ज्यादा नियमित शाखा संचालित होती थी। उमेन्द्र दाधीच ने बताया अशोक सिंघल ने क्षेत्र के गांव गांव में संपर्क कर स्वयंसेवकों को संघ कार्य से जोड़ा और मुझे भी इनके साथ संघ कार्य करने का आवास मिला।